उपनिदेशक डॉ रीना कुमारी ने किया इग्नू परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
वार्ता के दौरान डॉ रीना ने जानकारी दी कि इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सभी स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में रि- रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने जनवरी 2025 वार्षिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है उनके लिए 15 जनवरी 2026 तक रि- रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है, ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जुलाई 2025 सत्र में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम जैसे एमबीए एमसीए , बीसीए आदि कोर्स में दाखिला लिया है उनको अपने अगले सेमेस्टर में रि- रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। री-रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक ऑनलाइन http://ignou.ac.in के माध्यम से रि- रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इग्नू द्वारा सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं ही अपने मोबाइल फोन अथवा कंप्यूटर कैसे के माध्यम से दाखिले के समय जो यूजर आईडी और पासवर्ड बनाया था उसी का प्रयोग करके विद्यार्थी रि- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यदि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं अथवा इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की rclucknou@ignou.ac.in ईमेल भेज सकते हैं।रि- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।


इग्नू की उपलब्धियां के बारे में वार्ता के दौरान डॉ कुमारी ने सूचना दी कि अभी हाल में इग्नू और भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग लागू करने और इग्नू के रीजनल सेंटर में स्किल डेवलपमेंट केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली के कौशल भवन में इग्नू के कुलपति प्रो उमा कांजीलाल और एमएसएमई की सचिव की श्रीमती देवा श्री मुखर्जी और दोनों संस्थाओं के अन्य सीनियर अधिकारियों के मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

https://youtube.com/@nation24news00?si=TjnrMyrWdDxCIup6
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इग्नू का केंद्र होने से तमाम शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है।
