पुखरायां के लिए बड़ी खुशखबरी : राम स्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह जी को मिला प्रोफेसर पद


महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ की उपनिदेशक डॉ रीना कुमारी, प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ पी पी सिंह,डॉ पर्वत सिंह, डॉ रविंद्र सिंह डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव, संजय सिंह, सुनील कुमार, अमित कुमार, अशोक कुमार, आदित्य, निखिल, इंद्रजीत सहित समाज शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रबंधक जी ने प्राचार्य जी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है जबकि डॉ हरीश कुमार सिंह को प्रोफेसर पद नाम प्राप्त हुआ है, मैं अन्य सभी शिक्षकों से अपेक्षा करता हूं कि वह भी अपने शैक्षिक एवं शोध कार्य को समय पर पूरा कर इस उपलब्धि को हासिल करें।
डॉ रीना कुमारी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि एक शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण शैक्षिक शिखर पर पहुंचना होता है, और इसके लिए डॉ हरीश कुमार सिंह निरंतर प्रयास करते हैं हम सबके लिए गौरव की बात है।


https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
डॉ हरीश कुमार सिंह ने महाविद्यालय के प्रबंधक एवं प्रबंध समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक का शैक्षिक उन्नयन एक अच्छे परिवेश में होता है और इसके लिए प्रबंध समिति द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है इसके लिए मैं प्रवीण समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं साथ ही सभी शिक्षक साथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा करता हूं कि वह अपनी असीम ऊर्जा को महाविद्यालय के विकास में अवश्य लगाएंगे।

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
