इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के प्रवेश प्रारंभ-डॉ अनिल कुमार मिश्रा

0
IGNOU-Preview

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के ओडीएल तथा ऑनलाइन मोड में 350 से अधिक कार्यक्रम में प्रवेश लेने हेतु विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी की, इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट http://ignou.ac.in पर जाकर इग्नू एडमिशन समर्थ एजुकेशन इन लिक के माध्यम 31 जनवरी 2026 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कला स्नातक वर्ग के अंतर्गत अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू, शिक्षा शास्त्र, सुविधा एवं सेवा प्रबंधन, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया, पर्यटन प्रबंधन, गृह विज्ञान विषयों में प्रवेश लिया जा सकता है। इसी तरह वाणिज्य में स्नातक,तथा परास्नातक विषयों में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हुमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड ऑपरेशन मैनेजमेंट विषयों में परास्नातक प्रबंधन के कार्यक्रम में भी प्रवेश लिया जा सकता है। उक्त बातें डॉ अनिल कुमार मिश्रा वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने डॉ पर्वत सिंह के माध्यम से बताई।

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

उपनिदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थी 16 दिसंबर 2025 से इग्नू के जनवरी 2026 सत्र के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने हेतु सबसे पहले एबीसी आईडी बनाकर रजिस्ट्रेशन पेज पर अपने ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा साथ ही अपनी समस्त डिटेल को फिल करना होगा इसके पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान कर प्रिंटआउट लेना होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने क्षेत्र के लोगों से आवाहन किया कि ऐसे समस्त लोग जो किसी बिजनेस व्यापार, सर्विस आदि में व्यस्त है और वह अपने शैक्षिक उन्नयन हेतु चिंतित हैं तो उनके लिए इग्नू एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

कार्यक्रम समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने कहा कि अध्ययन केंद्र 27211 में संचालित किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस पर अध्ययन केंद्र के कार्यालय आकर प्रवेश ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें