इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि विस्तारित की, अब 15 फरवरी 2026 तक प्रवेश- डॉ अनिल कुमार मिश्रा

0
IGNOU-Preview

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कोर्स में चल रही जनवरी 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को विस्तारित कर दिया गया है, अब 15 फरवरी 2026 तक स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, परास्नातक डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कोर्स में प्रवेश लिए जा सकते हैं। 
डॉ अनिल कुमार मिश्रा वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक

उपरोक्त विषयक जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी, बताया उन्होंने कहा कि बीए बीकॉम बीएससी कोर्स में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के ऐसे विद्यार्थियों को जिनकी वार्षिक आयु ढाई लाख रुपए से कम है 50% शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

डॉ अनामिका सिन्हा उपनिदेशक

उपनिदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ लिंकhttps://ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से घर बैठे प्रवेश ले सकते हैं इसके लिए सबसे पहले एबीसी आईडी जेनरेट करनी होगी तत्पश्चात अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए प्रवेश ले सकते हैं अंत में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कोर्स के आधार पर शुल्क को अदा करना होगा।

अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि अध्ययन केंद्र 27 211 में परास्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीए ऑनर्स एवं विभिन्न डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कोर्स एक्टिवेट है जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश लेकर शिक्षा को पूर्ण कर सकते हैं।

 

प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि इग्नू कामकाजी लोगों के साथ ऐसे व्यक्ति जो पढ़ने की इच्छा रखते हैं किंतु उम्र आदि के बंधन के कारण किसी संस्थागत संस्थान के माध्यम से उच्च शिक्षा अर्जित नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए इग्नू विशेष अवसर उपलब्ध कराता है, इग्नू का पाठ्यक्रम कंपटीशन एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें