इग्नू ने चार- वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम(FYUP)के तहत फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में BSc लॉन्च किया – डॉ अनिल कुमार मिश्रा 

0
IGNOU-Preview

पुखरायां कानपुर देहात,कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय कोर्स के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू के द्वारा रोजगार के स्तर को बढ़ाने एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए एक मजबूत पहल की है, जिसके तहत इग्नू ने स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एडुकेशन (SOCE) के माध्यम से जनवरी 2026 प्रवेश पत्र के लिए चार- वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) के तहत फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी लॉन्च करने की घोषणा की है। डॉ सिंह ने कहा कि उपरोक्त विषयक जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने ईमेल के माध्यम से दी। डॉ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा मोड में पेश किया जाने वाला यह क्रिएटिव प्रोग्राम यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार डिजाइन किया गया है,और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)2020 के अनुरूप है। फैब्रिक और अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम का लक्ष्य सीखने वालों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन में एक मजबूत नींव और प्रैक्टिकल स्किल से लैस करना है। यह टेक्सटाइल की वैज्ञानिक समझ को क्रिएटिव डिजाइन और टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ इंटीग्रेटेड करता है जिससे छात्रों को इंडस्ट्री- ओरिएंटेड भूमिकाओं के लिए तैयार किया जाता है। यह प्रोग्राम इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और प्रोफेशनल क्षमता पर जोर देता है, जिससे ग्रेजुएट टेक्सटाइल और अपैरल इंडस्ट्री, एंटरप्रेन्योरशिप या उच्च शिक्षा में कैरियर बना सकते हैं।

डॉ मिश्रा ने बताया कि प्रवेश के प्रथम वर्ष सर्टिफिकेट, द्वितीय वर्ष डिप्लोमा, तृतीय वर्ष डिग्री,अंतिम व चौथी वर्ष प्रवेश लेकर परीक्षा पास करने पर ऑनर्स डिग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही कहा कि है कार्यक्रम विद्यार्थियों को आजीविका के कई अवसर प्रदान करता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने रोजगार परक पाठ्यक्रम इग्नू द्वारा लांच किए जाने पर विद्यार्थियों के लिए अवसर एवं भारत के विकास में एक बड़ी पहल करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *