खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, 200 मीटर दौड़ में नरगिस प्रथम

0
IMG-20260314-WA0014

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात मैं चल रही वार्षिक पीड़ा प्रतियोगिताओं के आज द्वितीय दिवस बालिका वर्ग की क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ जिसमें नरगिस ने प्रथम स्थान अर्जित किया, प्रतिभा देवी द्वितीय तथा छाया देवी तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में दिव्या सिंह चौहान ने सबसे अधिक दूरी पर भाला फेंक कर प्रथम स्थान अर्जित किया, किरण द्वितीय एवं स्नेह देवी तृतीय स्थान पर रही। चक्का फेंक प्रतियोगिता में छाया देवी ने सबसे तेज चक्का फेंक कर प्रथम स्थान अर्जित किया वहीं मोहिनी द्वितीय एवं दिव्या सिंह चौहान तृतीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिव्या सिंह चौहान टीम कैप्टन बनी।

बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंकुश प्रताप चौधरी प्रथम स्थान पर रहे जबकि सौरभ यादव द्वितीय एवं उत्कर्ष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अमन ने प्रथम सौरभ यादव ने द्वितीय एवं उत्कर्ष कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में अनुज कुमार प्रथम शिवा द्वितीय एवं मोहम्मद शोएब तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अनुज कुमार चौधरी सबसे श्रेष्ठ धावक साबित हुए जबकि अमित कुमार द्वितीय एवं उत्कर्ष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। हैमर थ्रो प्रतियोगिता में अनुज कुमार प्रथम उत्कर्ष कुमार द्वितीय एवं मोहम्मद शोएब तृतीय स्थान पर रहे। समस्त क्रीड़ा प्रतियोगिताएं क्रीडा प्रशिक्षक संजय सिंह द्वारा निभाई गई रेफरी की भूमिका में आयोजित की गई जबकि प्रेरणा प्रभारी डॉ रमणीक श्रीवास्तव ने प्रतियोगिताओं को पारदर्शित तरीके से करने में अहम भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सविता गुप्ता, डॉ पर्वत सिंह, डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर, डॉ रविंद्र सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ अंशुमान उपाध्याय, डॉ इदरीस खान, डॉ शिवनारायण यादव रहे। प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें