रामस्वरूप महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

0
IMG_20260315_19135796

रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में चल रही वार्षिक पीड़ा प्रतियोगिताओं के आज अंतिम दिवस बालिका वर्ग में ऊंची कूद जिसमें नरगिस ने एक बार पुनः खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। दिव्यांशी अपने चिर परचित अंदाज में चलांग लगाकर द्वितीय स्थान पर रही। छाया देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वाती देवी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम कैप्टन चयनित हुई जबकि अंतरा शुक्ला, छाया देवी एवं दिव्या सिंह चौहान टीम सदस्य नामित हुई।

बालक वर्ग क्रीडा प्रतियोगिता में भाला फेंक प्रतियोगिता जिसमें ओमप्रकाश तिवारी ने सबसे अधिक दूरी पर भाला फेंक कर प्रथम स्थान अर्जित किया। सुमित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे जबकि सौरभ यादव को तृतीय स्थान पर संतोष जाहिर करना पड़ा।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कर्ष कुमार ने सबसे अधिक भार उठाकर प्रथम स्थान अर्जित किया जबकि शिवा साहू द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।

आज की समस्त क्रीड़ा प्रतियोगिताएं क्रीडा प्रशिक्षण संजय सिंह द्वारा निभाई गई रेफरी की भूमिका में संपन्न हुई।

निर्णायक मंडल में इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ इदरीश खान ,डॉ शिवरीनारायण यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें