रामस्वरूप महाविद्यालय में उच्चस्तरीय निरीक्षण, एम.ए. (इतिहास) मान्यता की उम्मीदें बढ़ीं

0
aboutus

रामस्वरूप ग्रामोद्योग परास्नातक महाविद्यालय, पुखरायां (कानपुर देहात) में एम.ए. (इतिहास) परास्नातक पाठ्यक्रम की मान्यता के संदर्भ में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय निरीक्षण दल ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. राजेश कुमार, उप कुलसचिव श्री अरशद सुल्तान, प्रो. संजू (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर) तथा प्रो. ए. सी. पाण्डेय (प्राचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय, कानपुर देहात) सम्मिलित रहे। दल के आगमन पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी एवं प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान व्याख्यान कक्षाओं, स्मार्ट कक्ष, वाचनालय, पुस्तकालय तथा महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, जिससे निरीक्षण दल संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिया। यह उल्लेखनीय है कि एम.ए. (इतिहास) की मान्यता प्राप्त होने पर जनपद में पहली बार परास्नातक स्तर पर इतिहास विषय में प्रवेश का अवसर विद्यार्थियों को प्राप्त होगा, जिससे शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे।

इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. निधि अग्रवाल , डॉ. अंशुमान, इदरीस खां, संजय सिंह, आदित्य, अरुणा देवी, सुनील कुमार, इंद्रजीत, अतुल सहित समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें