इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ाई-वरिष्ठ निदेशक
पुखरायां कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के कोर्स में जनवरी 2026 सत्र की चल रही प्रवेश प्रक्रिया को 10 अप्रैल 2026 तक विश्वविद्यालय द्वारा विस्तारित किया गया है। इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सेमेस्टर, प्रमाण पत्र एवं मेरिट आधारित कोर्स को छोड़कर अन्य सभी कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को 10 अप्रैल 2026 तक विस्तारित कर दिया गया है ।अब कोई भी विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने ज्ञान का संवर्धन करना चाहते हैं वह इग्नू के बहुविषयक स्नातक कोर्स जिसमें कला वाणिज्य एवं विज्ञान तथा परास्नातक कोर्स में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा अर्जित कर सकते हैं। साथ ही विभिन्न तरह के रोजगार आधारित एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले अनेक विषयों में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।

निदेशक डॉ अनामिका सिन्हा ने बताया कि इन कोर्सों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी को पहले पोर्टल पर एबीसी आईडी जनरेट करनी होगी इसके पश्चात समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश लेना होगा जो आपकी इच्छा अनुसार ऑनलाइन अथवा ओपन डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से हो सकता है।
डॉ सिंह ने कहा कि हमारे अध्ययन केंद्र पर स्नातक स्तर पर कला एवं वाणिज्य तथा बीए ऑनर्स इसी के साथ परास्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र जैसे जन उपयोगी कार्यक्रम संचालित हैं। वही अनेक डिप्लोमा कार्यक्रम भी अध्ययन केंद्र में एक्टिवेट है।
