नवोदय प्रवेश परीक्षा में क्रती तिवारी ने हासिल की 52 वीं रैंक

0
IMG-20260406-WA0021

दिनांक -06 अप्रैल 2026 | कुरारा , हमीरपुर

बीते वर्ष दिसंबर माह में हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा में कस्बा कुरारा वार्ड नं – 04 की निवासी प्रतिभा तिवारी की पुत्री क्रती तिवारी ने 52 वीं रैंक हासिल की है।होनहार छात्रा क्रती ने 100 में से 88.75 अंकों के साथ नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिला पाया है। शिक्षा ग्रहण करने के लिए जवाहर लाल नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में आनी वाली रैंक और अच्छे नंबरों के आधार पर होता है।

https://youtube.com/@nation24news00?si=TjnrMyrWdDxCIup6

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

2024 में प्रतिभा तिवारी के पुत्र कार्तिक तिवारी का चयन भी नवोदय विद्यालय में हुआ था।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) हमीरपुर के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा दीपू, समाजसेवी शिवनारायण तिवारी,रजोल मिश्रा, डॉ अमित दीक्षित पत्रकार ,अभिनव तिवारी, नीरज द्विवेदी पत्रकार, लल्ला तिवारी,भाजपा जिला संयोजक सुभाष पाण्डेय,हरिकिशन तिवारी,अखिलेश पाण्डेय,आशीष तिवारी भईया जी,शिवकिशोर द्विवेदी, बालेन्द्र द्विवेदी, गिरीश तिवारी,सुमित कुमार सहित सभी लोगों ने क्रती को फूल माला पहना कर मुंह मीठा करा के ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी ने क्रती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रा क्रती को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्रती तिवारी ने बताया कि उसकी सफलता में उनकी मां प्रतिभा तिवारी ,मामा अभिनव तिवारी व लल्ला तिवारी और उनके शिक्षक दीपक द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।वहीं स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति जहां से क्रती तिवारी ने कक्षा पांच पास किया है वहां के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं पूरे स्टाफ ने क्रती तिवारी की इस उपलब्धि पर उसे बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

https://www.instagram.com/nation24news0?igsh=MXJ4NmV5Z28zdXU2ZA==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *