महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं ‘मोदी सरकार के 12 वर्ष’ विषय पर छात्र–संवाद आयोजित

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में ‘मोदी सरकार के 12 वर्ष : उपलब्धियाँ और विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर छात्र–संवाद आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने छात्र–छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने छात्रों से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर डा. पर्वत सिंह ने भी छात्र–छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, युवा सशक्तिकरण और विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में संजय सिंह,आदित्य, पुस्तकालय सहायिका अरुणा सहित महाविद्यालय के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण एवं संवाद कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए इसे राष्ट्र और समाज के लिए उपयोगी पहल कहा।

