शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात: ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज सहित कई बीमा सुविधाओं का लाभ

0
IMG-20260726-WA0005

पुखरायां कानपुर देहात कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने बताया कि

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 1.28 लाख उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों सहित लगभग 10 लाख लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री “कैशलेस चिकित्सा” योजना का शुभारंभ आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आगरा से किया गया।

योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से ₹1.5 करोड़ तक का आकस्मिक (Accidental) बीमा कवर, ₹3 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट कवर ओपीडी एवं डे-केयर सेवाओं हेतु निर्धारित वित्तीय सहायता तथा ₹12 लाख तक का टर्म इंश्योरेंस जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी।

इस अवसर पर जनपद कानपुर देहात के राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर के सभागार में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का YouTube Live के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। कानपुर देहात मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणुका सचान रही।

जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने अत्यंत प्रभावकारी संशोधन दिया उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्य का निष्ठा पूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि किसी भी पद पर बैठा व्यक्ति एक शिक्षक द्वारा प्रदान की गई शिक्षा का प्रतिफल होता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को चाहिए कि वह युवाओं के अंदर सकारात्मक प्रेरणा को जागृत कर नकारात्मकता से दूर रखें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, डीडीओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनपद नोएडा अधिकारी डॉ अतुल कुमार शर्मा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सहायक नोडल अधिकारी प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह तथा समस्त शिक्षक। अकबरपुर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश चंद्र पांडे एवं सभी शिक्षक, विश्वविद्यालय की ओर से कानपुर देहात जनपद के नोडल सहायक डॉ रविंद्र सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालय के शिक्षकों ने राजकीय महाविद्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्राप्त किया। तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजवंशी मैडम समाजशास्त्र विभाग तथा आभार प्रदर्शन डॉ पवन कुमार शर्मा हिंदी विभाग ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें