गुरु पूर्णिमा पर छात्र की अनूठी पहल, गुरुजनों को पौधे भेंट कर निभाई गुरुकुल परंपरा
पुखरायां कानपुर देहात रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आज गुरु शिष्य परंपरा की प्राचीन संस्कृति का स्वरूप देखने को मिला जहां एमए हिंदी के विद्यार्थी शिवम कौशल द्वारा अपने घर में बीज के माध्यम से विभिन्न किस्म के पौधों को उगाया गया। इसके उपरांत आज महाविद्यालय आकर प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह, इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह,एनसीसी प्रभारी कैप्टन जितेंद्र कुमार, डॉ निधि अग्रवाल, डॉ शिवनारायण यादव, आदित्य, संजय सिंह आदि लोगों को पौध भेंट कर विद्यार्थियों से अपील की कि प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सजग पहरी की तरह हमेशा आगे बढ़कर पौधारोपण से लेकर उसके संरक्षण के दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष लगातार बढ़ रहे वैश्विक तापमान एवं गिरते भूजल स्तर, वन्य जीवों की घटती संख्या बड़े चिंता का विषय इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के प्रत्येक अवसर पर एक पौध रोपित कर आने वाली पीढ़ी को बचाने हेतु प्रकृति संरक्षण में योगदान दें। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि शिवम द्वारा गुरु पूर्णिमा पर दिया गया यह उपहार प्राचीन गुरुकुल परंपरा को सार्थक करता है जहां प्राचीन काल में ऋषियों (गुरु) के सानिध्य में शिष्य प्रकृति संरक्षण हेतु नियमित श्रमदान किया करते थे।

