कार बनी शोला…. जान बचाकर भगा ड्राइवर

0
Screenshot_2025-02-01-22-41-53-49_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

मिर्जापुर नगर में कटरा कोतवाली क्षेत्र के बिनानी रोड़ पर दौड़ रही सीएनजी कार में शनिवार की शाम अचानक आग लग गयी। आग की लपट देख कार चालक गाड़ी से निकल कर जान बचाई । बीच सड़क भड़की आग का गोला भभकता देख दोनों तरफ के राहगीरों ने दूरी बना लिया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

देर शाम अनगढ़ मोहल्ला निवासी संदीप कुमार की कार शुक्लहा और बिनानी चौराहा के बीच अचानक आग के शोला में तब्दील हो गाय। धुँआ देख चालक के कार से बाहर आ जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई ।

बीच सड़क कार के शोला बनने पर स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरो में अफरातफरी मच गया। कार ब्लास्ट की आशंका से आसपास लोग सड़क से हट गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया । आग बुझने तक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

 

Subscribe our YouTube channel 👇

https://youtube.com/@nation24news00

Follow us on Facebook 👇👇

https://www.facebook.com/share/1EVKWQhdWE/

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें