यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और उसकी टीम के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन…फूंके पुतले..
यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया द्वारा की गई मां-बाप के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विरोध प्रदर्शन ज़ोरो शोरो पर शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में आज जनपद मुरादाबाद के मुरादाबाद-आगरा स्टेट हाईवे पर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और उसकी टीम को लेकर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव हसन ज़ेदी के नेतृत्व में बैनर पोस्टर लगाकर जिन पर लिखा गया था कि (ठर्कियो का जूता मार समारोह) इसके साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया और पूरी टीम के पुतले भी फूंके पुतलों को आग के हवाले करते हुए जूते चप्पलों से उनके चित्रों को पीटा गया व रणवीर इलाहबादिया और उसकी टीम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई।
मामले की जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हसन ज़ेदी ने बताया कि आज हम ने जूता मार समारोह व विरोध प्रदर्शन किया है विरोध प्रदर्शन यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और उसकी टीम के खिलाफ किया गया है क्योंकि इन्होंने मां बाप, बहनों, को लेकर अभद्र टिप्पणी की है जो कि जनहित में बिल्कुल भी उचित नहीं है आने वाली जनरेशन पर इसका बुरा असर पड़ेगा सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए कठोर कदम उठाने चाहिए हम इस मामले में सभी के खिलाफ मुकदमा भी जरूर दर्ज कराएंगे उन्होंने बताया कि पांच लोग रणवीर इलाहबादिया, जसप्रीत सिंह, समय रैना, आशीष चंचलानी , और अपूर्व मखीजा, के पुतले फूंके गए हैं।
Follow us on Facebook 👇 👇
https://www.facebook.com/share/14ztkJ1kgX/
Follow us on WhatsApp 👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow us on X 👇 👇
https://x.com/nation24news00?s=09
