इनलाइटमेंट इंडियन स्कूल,सरायपीथा बाजार में मंगल मैत्री कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

0
IMG-20250630-WA0005

रिपोर्ट – इसरार अहमद , प्रयागराज , nation24news

 

सम्राट अशोक क्लब, शाखा प्रयागराज के तत्वावधान में इनलाइटमेंट इंडियन स्कूल सरायपीथा, हंडिया में एक मंगल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम समाज में मानव मूल्यों, भाईचारा एवं लोगों में मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक मेंहदी, स्लोगन एवं संगीत, कविता-पाठ, लोक गीत, आदि की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की विविधता, समृद्धता और एकता को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों को मंच प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 सुरेश चन्द्र मौर्य पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा स्वयं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्रोही धनपति मौर्य ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दिया।अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्राट अशोक स्तंभ प्रतीक के रूप में देकर के सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष वाणी लाल जी मौर्य, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी अध्यक्ष कुमार मौर्य एवं प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री बैजनाथ कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Subscribe our youtube channel:👇

https://youtube.com/@nation24news00

Visit Nation24news website: 👇

https://Nation24news.in

Follow us on telegram 👇

https://t.me/activeforever1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें