रात में व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी जेवरात सहित 50 लाख की चोरी कर हुए फरार
रिपोर्ट। कानपुर देहात । 24-10-2024
कानपुर देहात में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है । आज रात में भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां कस्बा स्थित पटेल चौक के पास व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी जेवरात सहित 50 लाख की चोरी कर फरार हो गये । पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
दरअसल पुखरायां कस्बे के रहने वाले व्यापारी नितेश ओमर पटेल चौक के पास परिवार के साथ रहते है । किसी रिश्तेदार की तबियत खराब होने पर नितेश ओमर परिवार के साथ कानपुर नगर हॉस्पिटल गए थे । सुबह भोर पहर जब नितेश ओमर घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा था । उनको शक हुआ तो तुरंत 112 नम्बर डायल किया । डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची । जिसके बाद नितेश ओमर पुलिस के साथ अंदर पहुंचे तो देखा कि ऊपर कमरों की लाइट जल रही थी । घर का सामान बिखरा पड़ा था । चोरों ने घर मे रखी नगदी जेवर 2 बैगों में रखकर लगभग 50 लाख की चोरी कर फरार हो गए । सूचना पर पुखरायां चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घर मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि रात 12 बजे के करीब 2 लोग घर में ताला तोड़कर घुसे है और घर से चोरी कर 2 बैग लेकर बाहर निकल गए । वही पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
नितेश ओमर (व्यापारी )
Follow us on WhatsApp 👇 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow us on X 👇 👇
https://x.com/nation24news00?s=09
Follow us on telegram 👇 👇
