पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा…… तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब हत्या और लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए पुलिस में तीन लोगों को लूट गए माल को बरामद कर लिया। हत्यारोपी एक युवक ने मृतक युवक का उसकी बहन के साथ संबंध होने के शक के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या की घटना को अंजाम देने और उसके शव को कानपुर नगर क्षेत्र में फेक देने की घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव के रहने वाला युवक सूरज तिवारी बीती 17 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं कानपुर नगर के थाना सेन पश्चिम पारा में 18 नवंबर को उसकी लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी के चलते जनपद कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने मृतक युवक की हत्या और लूट की घटना कारित करने वाले तीन युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए माल को भी बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि मृतक सूरज को अभियुक्त आशीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था और शव कानपुर नगर के थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में फेक दिया था। अभियुक्त आशीष को मृतक सूरज का उसकी बहन से संबंध होने का शक था। जिसके चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।