कोहरे का कहर, दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग, दोनों ड्राइवरों की जलकर हुई मौत, रेस्क्यू अभी भी जारी
Oplus_131072
यूपी के बांदा में भी आज कोहरे का जबरदस्त कहर देखने को मिला है कोहरे के चलते यहां बांदा फतेहपुर राजमार्ग पर आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत के बाद आग लग गई जिसमें दोनों ट्रकों के ड्राइवर और खलासियों में से एक ने तो कूद कर अपनी जान बचा ली जबकि अभी तक दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की ट्रक में फंसकर जलने से मौत होने की पुष्टि की गई है पुलिस ट्रकों की आग बुझाने और रेस्क्यू करने में लगी हुई है कुछ और लोगों के ट्रक में फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।
यह दर्दनाक हादसा बांदा फतेहपुर राजमार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर के पास से सामने आया है जहां आज सुबह तकरीबन 6 बजे आमने-सामने से आ रहे दो ट्रक कोहरे के चलते आपस में जा टकराये और उनमें भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। आग ने दोनों ट्रकों को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया, दुर्घटना और आग लगने के बीच एक ट्रक का खलासी हसमत अली तो किसी तरह कूद कर बाहर निकल गया जबकि दोनों ट्रकों के ड्राइवर नीरज यादव और सुनील कुमार यादव ट्रक में ही फस गए और आग में पूरी तरह से झुलस कर उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक दोनों ड्राइवरों की डेड बॉडी जली हालत में पुलिस ने बरामद की है। ट्रक हादसे से बचे खलासी हसमत अली और ग्राम प्रधान विवेक के मुताबिक कोहरे के चलते सुबह विजुअलिटी बेहद कम थी और इसी के चलते इन ट्रकों में टक्कर हुई है और आग लग गई जिसमें यह बड़ा हादसा सामने आया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ आग को बुझाने और रेस्क्यू करने में जुटी गयी। तकरीबन 2 घंटे की मेहनत के बाद दोनों ट्रकों मे लगी आग पर रेस्क्यू टीम और पुलिस टीम ने काबू पाया और फिलहाल ट्रकों से उनके ड्राइवरों की जली हुई लाशें बरामद कर ली गई है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और दोनों ट्रक ड्राइवरों के शवों को बरामद कर लिया गया है हादसे को देखते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया है ट्रक में और लोगों के फंसे होने की संभावना के चलते रेस्क्यू का काम अभी भी जारी है।
Subscribe our YouTube channel 👇 👇
https://youtube.com/@nation24news00
Follow us on WhatsApp 👇 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow us on X 👇 👇
https://x.com/nation24news00?s=09
Follow us on facebook 👇 👇
https://www.facebook.com/share/14ztkJ1kgX/
