पति की दूसरी शादी में पहुंची पहली पत्नी ; पहुंचते ही करने लगी हंगामा , बुलानी पड़ी पुलिस …
तलाक के बाद पति कर रहा था शादी,पहली पत्नी ने समारोह में पहुंचकर किया हंगामा। दूल्हे और उसके परिजनों की जमकर की मारपीट। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को सदर थाने लाई। जांच में आरोप लगाने वाली युवती की शादी रोकने की निकली साजिश। जानें पूरा मामला ..
खबर झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र से है।।जहां एक विवाह घर में उस समय हड़कंप मच गया। जब स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन जयमाला डालने ही वाले थे। कि तभी एक महिला वहां पहुंची। ओर दूल्हे को अपना पति बताने लगी। ओर गाली गलौज करते हुए दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद विवाह घर जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया। वही घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को सदर थाने लाया गया।
जहां बताया गया है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले अभिजीत की पूर्व में शादी कन्नौज निवासी एक युवती से हुई थी।। शादी के कुछ माह बाद दोनो के बीच अनबन हुई ।।ओर दोनों का 2024 में तलाक हो गया।।जिसके बाद युवक धूमधाम के साथ आज शादी कर रहा था।। इसी दौरान युवती अपने कुछ साथियों के साथ समारोह में पहुंची और दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी।। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पुलिस को 112पर सूचना मिली।तो तत्काल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए सदर कोतवाली लाई।।जहां जांच में पाया की दूल्हे के सभी प्रपत्र सही है।।ओर युवती जान बूझकर शादी में व्यवधान डालने आई थी। वही पुलिस की सुरक्षा में अब शादी की आगे की रस्म संपन्न कराई जाएगी।।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि जांच में दूल्हा पक्ष सही पाया गया। जिसमें बाद दूल्हा अब शादी करने के लिए स्वतंत्र है।। ओर युवती द्वारा तलाक न होने की बात झूठी पाई गई।। वही अभी किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।।तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
