आकाशीय बिजली गिरने से किसान को हुआ हजारों रुपयों का नुकसान, जानें कैसे ..
झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्होरी में आज दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से आठ बकरियोबकी मौत हो गई। बम्होरी निवासी मुन्ना अहिरवार ने बताया कि वह बकरी चराने का काम करता है। प्रतिदिन की भांति आज भी वह बकरी चरा रहा था। वह लरोनी रोड के पास सड़क किनारे नीचे बैठा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ पानी बरसने लगा। जिससे वह पहाड़ी के नीचे बैठ गया। आकाशीय बिजली चमकती रही। जब बरसात बंद हुई। काफी देर तक बकरियां वापस नहीं आई तो वह उन्हें खोजते हुए पहाड़ी की ओर पहुंचा। जहां देखा की सारी बकरियां मृत पड़ी हुई थी। बताया कि आकाशी बिजली गिरने से बकरियों की मौत हुई है।पीड़ित किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

Follow our WhatsApp channel 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow our telegram channel 👇
