खेत की सिंचाई कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
बुंदेलखंड के महोबा में खेत की सिंचाई कर रहे किसान को साँप ने डस लिया, किसान की चीख सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए, और आनन फानन में किसान को अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई | सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है |
मामला चरखारी तहसील क्षेत्र के गुढ़ा गाँव का है, जहाँ का निवासी धर्मेंद्र घर से सिंचाई करने खेत पर पहुँचा और पाइप लाइन बदलते समय उसे जहरीले सर्प ने डस लिया | तभी उसने पड़ोसी किसानों को आवाज दी, जिसके बाद एकत्रित हुए ग्रामीण आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने झाँसी रेफर कर दिया | लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई | घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं राजस्व लेखपाल ने भी मौका मुआयना कर रिपोर्ट भेज दी है | आपको बता दें कि मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसके पास लगभग 5 बीघा जमीन है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था | मृतक का 2 वर्ष का एक बेटा और पत्नी है, जिसका रो रोकर बुरा हाल है |
