मांगें शीघ्र न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी……

0
मांगें शीघ्र न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी......

एंकर – जनपद कानपुर देहात में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक महापंचायत का आयोजन जिला मुख्यालय माती के कलेक्ट्रेट मैदान में किया गया। मासिक महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कानपुर बुंदेलखंड के जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी और विशिष्ट अतिथि के रूप कानपुर मण्डल अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने शिरकत की। साथ महापंचायत में भारी संख्या में किसान भी शामिल हुए। किसान महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसान महापंचायत में जोनल अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कानपुर देहात जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में हुकुम सिंह यादव का चयन किया गया। महापंचायत में किसान नेताओं ने किसानों की खाद, पानी और बिजली सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ की 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान कानपुर बुंदेलखंड के जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने खाद खरीद में क्रय केन्द्रों में अनिमितता बरते जाने आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की। वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह यादव ने महापंचायत के माध्यम से दिए गए 12 सूत्रीय मांगो के शीघ्र पूरा न होने पर जल्द ही विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *