पति के अवैध रिश्ते का विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

0
IMG_20250702_23083525

रिपोर्ट –प्रांजल गुप्ता, पीलीभीत

 

यूपी के पीलीभीत जनपद में एक विवाहिता ने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही दो माह का गर्भ भी गिराने का आरोप है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति अपनी प्रेमिका के संग फरार हो गया थाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की इसके बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल पीड़िता फराह का कहना है कि अप्रैल 2024 में उसका विवाह थाना जहानाबाद के मोहल्ला पसियापुर के रहने वाले कामरान के साथ हुआ था। शादी के बाद पता चला कि पति कामरान का अवैध संबंध एक युवती से हैं इसका विरोध करने पर ससुरियो ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट से दो माह का गर्भ गिर गया। घर ना बिगड़े इसलिए विवाहिता शांत रही। बाद में ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। तीन दिन पूर्व पति अपनी प्रेमिका के संग फरार हो गया जिसके बाद ससुरालियो ने उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता का कहना है कि उसने थाना जहानाबाद पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।

 

Follow our WhatsApp channel 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U

Follow our telegram channel 👇

https://t.me/activeforever1

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें