भेड़ चराने गए चाचा-भतीजे की पथराई नदी में डूबकर मौत, मचा हड़कम्प
झांसी के टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कम्प मच गया। जब भेड़ चराने गए चाचा के साथ दो भतीजे नदी में डूब गए। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तत्काल गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों को बाहर निकलने का प्रयास किया गया । जिसमें एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया । वही चाचा और भतीजे की नदी में डूबने से मौत हो गई । जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई ।


बताया गया है कि टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से निकली पथराई नदी किनारे भेड़ चराने गए चाचा के साथ उसके दो भतीजे नदी में डूब गए। जिसमे मोहल्ला नजरगंज निवासी घासीराम पाल (55) व उसके भतीजे अर्जुन पाल (15) पुत्र हरीराम की डूबकर मौत हो गई। जबकि अर्जुन के बड़े भाई राहुल पाल (17) को लोगों ने किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। औऱ शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Follow our WhatsApp channel 👇
https://whatsapp.com/channel/0029VasURo3HVvTSWtzWUl3U
Follow our telegram channel 👇
