जालौन पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गयी
जब गांजा की तस्करी के लिये ले जा रहे 3 गांजा तस्करों को 32 किग्रा से अधिक मॉल , एक अवैध पिस्टल व कार सहित गिरफ्तार किया है ।
जालौन पुलिस की संयुक्त टीम थाना आटा थानाध्यक्ष अजय सिंह व एस ओजी प्रभारी सतीश कुशवाहा की टीम ने मुखबिर की सूचना अवैध मादक पदार्थ जिसकी कीमत लगभग 6 लाख से अधिक है मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
मामले का खुलासा करते हुए अपर एसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया है कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों को थाना आटा क्षेत्र के चमारी नाला के पास से एक बोलेरो गाड़ी सहित पकड़ा गया है पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना आटा में मुकद्दमा पंजीकृत करके जेल भेजा जा रहा है
