जालौन में अवैध तरीके से संचालित हो रहे स्पा सेंटर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने की छापेमारी
स्पा सेंटर के अंदर चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना पर की गई छापेमारी,
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अंदर मिली 4 लड़कियां,
पुलिस को देख मौके से स्पा संचालक के साथ भागे स्पा में मौजूद अन्य लोग,
लड़कियों के द्वारा अपना नाम पता सही न बताए जाने पर सी ओ ने सभी को वन स्टॉप सेंटर भेजा,
आपको बता दे कि उरई शहर संचालित हो रहे स्पा सेंटरों के बारे में जिला प्रशासन को कई शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते जिला प्रशासन की संयुक्त टीम (जिसमे शहर कोतवाल अजय ब्रम्ह तिवारी, सीओ सिटी उमेश पांडेय और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मनोज सिंह) ने स्वयं जाकर स्पा सेंटर पर छापेमारी की
स्पा सेंटर को सीज कर आगे की कार्रवाई में जुटे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी,
उरई नगर के कोंच बस स्टैंड के पास बने सेनसेशन स्पा सेंटर का मामला।
