कानपुर देहात अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक…… बाइक सवार तीन की हुई मौत……. घटना से परिजनों में मचा कोहराम…… पुलिस ने शुरू की कार्रवाई.

जनपद कानपुर देहात में उस समय दर्दनाक हादसा घटित हुआ। जब एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने के बाद पुलिया से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर नवीपुर मार्ग की। जहां पर गेस्ट हाउस में काम करके वापस घर आ रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने के बाद पुलिया से टकरा गई। जिससे दो लोगो अकबरपुर थाना क्षेत्र के सलावतपुर गांव के रहने वाले सुशील और आलमचंद्रपुर गांव के रहने वाले छुट्टन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी