विचित्र शर्मा एडवोकेट को मिला जावेद रशीद अवार्ड
मुरादाबाद में शनिवार को उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संघ उपकास की 56 वीं एग्ज़ीक्यूटिव मीटिंग और जी०एस०टी० सेमिनार ज़ोनल टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मुरादाबाद के मिडटाउन क्लब में आयोजित किया गया।
जिसमे मुरादाबाद के कमिश्नर जनाब अनंजेय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वशिष्ट अतिथियों में नवीन खत्री आईआरएस, रामा शंकर द्विवेदी एडिशनल कमिश्नर उपस्थित रहे।
बार के अध्यक्ष गुफरान माजिद और महासचिव शावेज़ मलिक ने जोनल टैक्स बार के फाउंडर मेंबर स्वर्गीय जावेद रशीद एडवोकेट के नाम से संस्कृति और पर्यावरण रक्षक अवार्ड अधिवक्ता विचित्र शर्मा को प्रदान किया।
वकी रशीद एडवोकेट ने स्वर्गीय जावेद रशीद एडवोकेट की ग़ज़ल पढ़कर उनको याद किया और ज़ोनल टैक्स बार, अध्यक्ष गुफरान माजिद महासचिव शावेज़ मालिक,पूर्व अध्यक्ष विचित्र शर्मा विनीत शर्मा शाहिद हुसैन, सैय्यद आरिफ़ अली और सभी अधिवक्ताओं का रशीद परिवार की ओर से शुक्रिया अदा किया।
